निपुण लक्ष्य
निपुण लक्ष्य
निपुण भारत मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है, ताकि बच्चे पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं का दैनिक जीवन में प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सकें।
हमारा विद्यालय निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों के समग्र एवं आधारभूत सीखने को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न गतिविधियों, खेल-आधारित शिक्षण, कहानी-कथन, पठन गतिविधियों, गणितीय गतिविधियों तथा निरंतर मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं को विकसित किया जा रहा है।निपुण लक्ष्य